रांची, जनवरी 23 -- आजाद हिंद फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को राजधानी में 'पराक्रम दिवस' के रूप में गौरव के साथ मनाई गई। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर में स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और 'दिल्ली चलो' के नारे को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। प्रभात फेरियों और देशभक्ति गीतों ने शहर के वातावरण को राष्ट्रवाद की भावना से भर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.