कोडरमा, मार्च 28 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। बसंती दुर्गा पूजा के अवसर पर महानवमी के दिन क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। झुमरी तिलैया शहर के देवी मंडप में पुजारियों द्वारा विशेष पूजन, हवन और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां दुर्गा को भोग अर्पित किया और परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महानवमी के अवसर पर कई स्थानों पर कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया, जहां छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और प्रसाद वितरित किय...