चंदौली, मार्च 27 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। वासंतिक नवरात्र के आखिरी दिन शुक्रवार को जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को महानवमी के दिन देवी मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेका और विधि विधान से पूजन-अचर्न कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान देवी मंदिरों में काफी भीड़ रही। वहीं घरों में कन्याओं का पूजन हुआ। प्रसाद ग्रहण कराने के साथ ही द्रव्यदान कर उनके पांव पूज गए। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। पीडीडीय नगर, चकिया, कंदवा क्षेत्र में प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...