सहारनपुर, अक्टूबर 1 -- राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में नवरात्रि महोत्सव में महानवमी पूजन खेतड़ी विसर्जन अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा मां भगवती महानवमी को सभी सिद्धि व शक्तियां प्रदान करती हैं। शारदीय नवरात्रि में महानवमी पूजा में मां भगवती की अष्टधातु की मूर्ति का विधिवत पूजन स्नान कर मां भगवती का दुर्गा सहस्त्रनाम स्तोत्र से अभिषेक किया गया और भगवती का दिव्य श्रृंगार किया गया। माता को भोग अर्पण कर आरती उतारी गई। मां भगवती का विधिवत पूजन कर महानवमी पूजन किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी महिलाओं ने खेत्री नवरात्रों को अपने सिरों पर धारण कर पूर्वी यमुना नहर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य विधिवत विसर्जन किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा मां भगवती आदि शक्ति नौ रूपों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.