शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- जलालाबाद-फर्रुखाबाद रोड स्थित बाला जी धाम के पास मंगलवार को महानदल की अधिकार रैली के उपरांत जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में शाहजहांपुर जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करने आगरा से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारों के गठन में उनके समाज का समर्थन रहा, लेकिन अपेक्षित भागीदारी नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में जातिगत आधार पर लाभ दिए गए। मंदिरों की आय और संसाधनों में हिस्सेदारी का मुद्दा भी उन्होंने उठाया और कहा कि समाज को उसका अधिकार मिलना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब समय बदलाव का है और समाज को संगठित होकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखानी होगी। पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.