वाराणसी, नवम्बर 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। छठ बीतने के बाद लोगों की महानगरों की ओर वापसी शुरू हो जाएगी लेकिन उनकी राह आसान नहीं होगी। क्योंकि, इस महीने लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। अलग-अलग तिथियों में कई गाड़ियां रिग्रेट (नो रूम हो गई हैं। यानी, उस तिथि में आरक्षण संभव ही नहीं है। मुंबई और अहमदाबाद जाने वाली कई ट्रेनों के सभी क्लास ही रिग्रेट हो गए हैं। विमान सेवाओं का भी यही हाल है। हालांकि मुंबई, नई दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, पुणे आदि शहरों के लिए चलाई गई कुछ स्पेशल ट्रेनों और वंदेभारत एक्सप्रेस (चेयरकार और स्लीपर) ट्रेनें में अलग-अलग तिथियों में कुछ सीटें मिल सकती हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: टिकट संकट के बीच शेयरिंग कैब और दूसरे रास्ते तलाश रहे यात्रीट्रेनों में सीटों की उपलब्धता एक नजर सीटों की उपलब्धता पर यह भ...