मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजद में बीते एक माह से चल रही अंदरूनी खींचतान का पटाक्षेप हो गया। पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के आरोप में प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने मुजफ्फरपुर महानगर राजद महिला अध्यक्ष जूही आरा उर्फ नीलू समेत चार कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित होने वालों में राजद कार्यकर्ता अनीता रजक, रंजीत रजक व रमेश कुमार दीपू शामिल हैं। यह भी पढ़ें- समझौता लागू नहीं होने से पंचायत सचिवों में नाराजगीआंदोलन का घटनाक्रम 17 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में राजद के धरना-प्रदर्शन के दौरान हंगामा हुआ था। आरोप है कि इन नेताओं ने धरना के दौरान ही जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आरोप लगाकर पार्टी की छवि खराब की। हंगामा इतना बढ़ा कि इसके ...