अलीगढ़, जुलाई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता शहर को जाम से निज़ात व सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एसपी ट्रैफिक व शहर के व्यापारियों के साथ संवाद किया। निर्णय लिया गया कि 16 जुलाई से शहर की तीन सड़कों को वन-वे किया जाएगा। यह भी पढ़ें- महानगर में 16 जुलाई से तीन सड़कों पर लागू होगी वन वे ट्रैफिक व्यवस्थाट्रैफिक व्यवस्था में सुधार मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन व शहर के व्यापारियों संघ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए वन वे व्यवस्था को लागू किये जाने पर विचार विमर्श किया। एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार सिंह, एसीएम दिग्विजय सिंह के साथ विवेक बगाई सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल अध्यक्ष, अतुल वार्ष्णेय, विजय अग्रवाल, नितिन वार्ष्णेय, संजीव सिंघल, पंकज गर्ग, न...