सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने महानगरवासियों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त स्थानों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम तथा ग्रीन नेट लगाने की योजना पर काम कर रहा है। करीब 10 मुख्य चौराहों पर यह व्यवस्था की जाएगी, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी। मिस्ट स्प्रे सिस्टम के माध्यम से हवा में पानी की बेहद महीन फुहार छोड़ी जाएगी। यह फुहार आसपास के वातावरण के तापमान को कम करने में मदद करेगी। खासकर दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच यह व्यवस्था लोगों को काफी राहत दे सकती है। वहीं, ग्रीन नेट लगाए जाने से सीधे सूर्य की किरणों का असर कम होगा और छायादार वातावरण तैयार किया जा सकेगा। ...