मुरादाबाद, जून 21 -- मुरादाबाद। योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर की ओर से योगमय वातावरण दिखाई दिया। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महानगर भाजपा संगठन के सभी 10 मंडलों में योग कार्यक्रम हुए। सुबह सात बजे से कुशल योग प्रशिक्षकों ने योग करवाया। सभी मंडलों मे एक एक मुख्य अतिथि बनाया गया। यह भी पढ़ें- शहर में लाखों लोगों ने किया योग, स्टेडियम में रहे एमएसएमई मंत्रीयोग कार्यक्रम का आयोजन लाइनपार मण्डल का योग कार्यक्रम रामलीला मैदान, लाइनपार में किया गया इसमें मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता रहे। चन्द्रनगर मण्डल कांशीराम पार्क में मुख्य अतिथि डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त (सदस्य विधान परिषद) रहे। सभी ने योग किया। इसी तरह दससराय मण्डल में संकटमोचन पार्क में मुख्य अतिथि दीपक गोयल (सदस्य गौसेवा आयोग) रहे। मध्यनगर मण्डल मे...