धनबाद, जुलाई 20 -- धनबाद महानगर भाजपा में मंडल स्तर पर मंडल प्रभारी एवं मंडल प्रवासी की सूची जारी की गई है। जारी सूची में कई ऐसे नाम हैं, जो उपेक्षित या असंतुष्ट थे। अंदरखाने कहा जा रहा है कि धनबाद महानगर भाजपा में सबको साथ लेकर चलने की कवायद के रूप में इसे देखा जा रहा है। पूर्व में जिला भाजपा के अध्यक्ष रह चुके कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी रहे लोगों को भी मंडल प्रवासी की जगह देकर संगठन को सशक्त बनाने की कोशिश की जा रही है। कई ऐसे नाम भी लिस्ट में हैं, जिनकी सक्रिय सदस्यता तक को होल्ड कर दी गई थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो धनबाद महानगर भाजपा में संगठन से लेकर वरिष्ठ नेताओं के बीच खींचतान की बात रांची तक पहुंची थी। रांची में बैठक कर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने धनबाद महानगर के जनप्रतिनिधियों (सांसद-विधायक) से भी विमर्श किया था। धनबाद महान...