गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर में संभावित बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में बाढ़ नियंत्रण, जल निकासी व्यवस्था और संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन, जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जलभराव से निपटने की कैसी तैयारी? उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आज अधिकारियों ने बिंदुवार प्रस्तुतीक...