लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। महानगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एन्क्वास) प्रमाणपत्र मिला है। महानगर पीएचसी की प्रभारी डॉ. मारिया अहसन ने बताया कि केंद्र को क्वालिटी सर्टिफिकेशन में 92.71 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। डॉ. मारिया ने कहा, यह उपलब्धि सभी कर्मचारियों, सहयोगी संस्थाओं की वजह से मिल सकी है। उन्होंने ममता फाउंडेशन (एचसीएल), सीएमओ डॉ. एनबी सिंह, डॉ. नाजिया शाहीन और एसीएमओ व नोडल एन्क्वास डॉ. विनय मिश्रा का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.