गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश भूस्थानिक निदेशालय की ओर से केंद्र की महत्वाकांक्षी नक्शा परियोजना का महानगर में ग्राउंड सर्वेक्षण का प्रथम चरण जल्द शुरू होगा। सर्वे के संचालन के लिए अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव को नोडल नियुक्त किया गया है। राजस्व परिषद के निर्देशन में संचालित इस परियोजना में भारतीय सर्वेक्षण विभाग तकनीकी सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। अब तक 61 वार्डों में 135 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का हवाई सर्वे पूरा हो गया है। जल्द जमीनी सर्वेक्षण शुरू होगा जिसके लिए प्रथम चरण का पायलेट प्रोजेक्ट लिया गया है। प्रथम चरण में 58 वर्ग किमी क्षेत्र का जमीनी सर्वे रोवर और टैबलेट उपकरणों की सहायता से होगा। इसके लिए नगर निगम ने 26 सर्वेयर और राज्य विभाग के कर्मचारियों की 26 की टीमें गठित की गई है। सर्वेक्षण के ल...