ललितपुर, दिसम्बर 31 -- अतिक्रमण और अवैध कब्जों से घिरी शहर की प्रमुख सड़कों को महानगर की तर्ज पर चौड़ी और व्यवस्थित करने का जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मन बना लिया है। इसके लिए उन्होंने कदम भी बढ़ा दिए हैं। उनके निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने रेलवे स्टेशन से आजाद चौक तक सड़क के दोनों का अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल इस कार्य में कारोबारियों से सहयोग मांगा गया है। उनसे अपना अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो आगामी कुछ ही दिनों में सख्ती के साथ अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होती नजर आएगी। जिलाधिकारी के मुताबिक यह सड़क दोनों छोरों पर एक-एक मीटर चौड़ी की जाएगी। ओवरटेक करते मय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बीच में एक डिवाइडर बनेगा, जिसमें आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। इस प्रक्रिया के...