सहारनपुर, फरवरी 26 -- महानगर के खलासी लाइन निवासी एक प्रमुख शराब कारोबारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो टीमें गठित कर कारोबारी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मोहल्ला खलासी लाइन निवासी सुशांत जायसवाल बिना किसी को बताए घर से चले गए। जब देर तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने पहले अपने स्तर पर तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और जानकारों से संपर्क किया, लेकिन कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि कारोबारी अपना मोबाइल फोन और कुछ जरूरी दस्तावेज घर पर ही छोड़ गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। अचानक इस तरह लापता होने से परिवार में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। बताय...