भदोही, फरवरी 26 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर। आगामी अक्तूबर माह तक साइबर थाने की सौगात मिल जाएगी। जिला मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। 331.41 लाख रुपये से महानगरों की तर्ज पर थाने का निर्माण हो रहा है। जिससे अपराध अंकुश के साथ ही त्वरित समाधान होगा। बता दें कि इन दिनों आनलाइन ठगी, फ्राड के मामले ज्यादा आ रहे हैं। आम आदमी से लेकर खास तक की जेब में अब बैंक यानि मोबाइल बैकिंग की सुविधा है। ऐसे में अपराधियों ने भी अपना तरीका बदल लिया है। लूट, छिनैती एवं डकैती की बजाय मोबाइल पर मीठी बातें करके, लिंग भेजकर बैंक खातों से रुपया उठाने का काम कर रहे हैं। जिले की पुलिस संबंधित लोगों को उनका पैसा वापस कराने का काम करती है। लेकिन थाना एवं आधुनिक संसाधान ना होने के कारण परे...