वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस स्टेशन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई (सीएसएमटी) जाने वाली सबसे प्रमुख ट्रेन महानगरी एक्सप्रेस 21 सितम्बर से वाराणसी जंक्शन (कैंट) पर रुकेगी। इस गाड़ी को अप और डाउन साइड से पांच मिनट का ठहराव दिया गया है। इससे कैंट स्टेशन से मुम्बई को जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। लम्बे समय से कैंट स्टेशन से चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस को कुछ समय पहले बनारस स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया गया था। कैंट स्टेशन पर इसका ठहराव भी नहीं किया गया। नतीजा यह रहा कि जानकारी के अभाव में कई दिनों तक बड़ी संख्या में यात्री कैंट स्टेशन पहुंचे लेकिन ट्रेन उनकी आंखों के सामने से गुजर गई। यह भी स्थिति बनी कि सुबह मुम्बई से आने वाली महानगरी एक्सप्रेस की यार्ड से लेकर प्लेटफॉर्मों तक आए दिन चेनपुलिंग होने लग...