पूर्णिया, सितम्बर 14 -- बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, परमान एवं कनकई नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। किशनगंज जिले के तैयबपुर और पूर्णिया जिले के डेंगराहा में महानंदा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है जबकि पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी का जलस्तर घटा है। अररिया जिले में परमान नदी के जलस्तर में भी मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि सभी प्रमुख स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। नदियों के जलस्तर में हो रहे बदलाव को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि और कमी हो रही है। यह भी पढ़ें- कनकई नदी खतरे के निशान के करीब प्रशासन की ओर से जलस्तर के साथ-साथ नदी कटाव वाले क्षेत्रों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार जल संसाधन विभाग ...