पूर्णिया, मई 22 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के गांगर पंचायत स्थित गुहास गांव में महानंदा नदी में डूबे तीन लापता बच्चों की तलाश दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। देर शाम तक तीनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि गुरुवार को महानंदा नदी में नहाने के दौरान चार बच्चे गहरे पानी में चले गए थे। इनमें से 11 वर्षीय अबू नसर का शव गुरुवार की संध्या ग्रामीणों ने नदी से बरामद कर लिया था। शुक्रवार को दिन के करीब दो बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक अबू नसर बायसी थाना क्षेत्र के गुहास गांव निवासी मो. सोहराब का पुत्र था। मृतक के पिता ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करत...