किशनगंज, जून 10 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड क्षेत्र में बह रही महानंदा नदी का जल स्तर बीते मंगलवार से बढ़ने से महानंदा नदी के दोनो ही दियारे में बसने वालों की चिंता बढ़ने लगी है। वहीं पोठिया प्रखंड क्षेत्र के किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क स्थित खरना और तैयबपुर के बीच तथा खरखरी ओर भेरभेरी के बीच पुल निर्माण कार्य भी बढ़ते नदी का जलस्तर से प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि संवेदक द्वारा इस स्थिति से निपटने के लिए बरसात शुरू होने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था कर लिया है। लेकिन जल स्तर अधिक बढ़ने से निर्माण कार्य पर जरूर प्रभाव पर सकता है। वहीं पोठिया सीओ मोहित राज ने बताया कि फिलहाल नदी की बढ़ते जल स्तर से कोई खतरा की बात नहीं है। यह भी पढ़ें- महाव-चंदन नदी पर पहुंचे डीएम-एसपी, बाढ़ बचाव तैयारियों की परखी हकीकत वैसे बरसात के समय महानंदा नदी के बढ़त...