किशनगंज, सितम्बर 30 -- किशनगंज। निज संवाददाता महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, पोठिया, किशनगंज में पांचवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। महानंदा जीविका प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा कुसियारी, केचकेचीपाड़ा में टी फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। आम सभा में महानंदा एफपीसी के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) और शेयर धारक जीविका दीदियों ने भाग लिया। आम सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। कंपनी की सचिव दया रानी ने बताया कि कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष में एक लाख पचपन हजार किलो महानंदा लीफ चायपत्ती का उत्पादन किया। किसानों से छह लाख छियासी हजार किलो हरा चायपत्ता की खरीद की गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: 5वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन पिछले सीजन उत्पादित महानंदा लीफ चायपत्ती कि बिक्री की जा चुकी है। आम ...