पूर्णिया, अगस्त 31 -- बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, परमान और कनकई नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। पूर्णिया जिले के डेंगराहा घाट में महानंदा नदी का जलस्तर 24 घंटे में एक मीटर से अधिक बढ़ा है। हालांकि नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। दूसरी ओर किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा और पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। अररिया जिले में परमान नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही नदी कटाव पर भी प्रशासन की नजर है। आवश्यकता के अनुसार जल संसाधन विभाग की ओर से कटाव निरोधक कार्य कराया जा रहा है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, परमान और कनकई नदिय...