महानंदा एवं परमान नदी के जलस्तर में कमी, कनकई नदी में वृद्धि
पूर्णिया, जुलाई 25 -- बायसी, एक संवाददाता। शुक्रवार को महानंदा नदी के जलस्तर में किशनगंज जिले के तैयबपुर एवं पूर्णिया जिले के डेंगराह में कमी देखी गई। अररिया जिले में परमान नदी के जलस्तर में भी कमी हुई है जबकि पश्चिम बंगाल के चरघरिया स्थित कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी गई। बायसी अनुमंडल क्षेत्र में बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान नीचे है जिससे लोगों को राहत जरूर मिली है लेकिन दूसरी ओर कटाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि महानंदा एवं परमान नदी के जलस्तर में कमी आई है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है, जबकि गुरुवार की शाम पांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.