कटिहार, मई 11 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र मुख्यालय प्रांगण स्थित सभागार भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अमित साह ने किया तथा संचालन अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने की। बैठक में उप प्रमुख मोहम्मद रफीक, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद सऊद आलम, एमएलसी प्रतिनिधि प्रमोद अग्रवाल, जिला परिषद सदस्या शैदूल निशा, बीडीओ मनीषा कुमारी सहित सभी मुखिया, समिति सदस्य कर्मचारी गण, अंचल कर्मी एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। सर्वप्रथम पिछले बैठक की समीक्षा की गई तथा आगामी बाढ़ को लेकर संबंधित पंचायत के मुखिया, समिति सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित वार्ड को अंकित कराया तथा दर्जनों कटिगों में नाव की आवश्यकता जताई। प्रमुख ने कहा कि प्राणपुर प्रखंड में हर वर्ष महानंदा एवं गंगा का बाढ़ ...