पूर्णिया, अगस्त 14 -- बायसी, एक संवाददाता। नेपाल से पानी छोड़े जाने और लगातार बारिश के बावजूद महानंदा, कनकई एवं परमान नदियों के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। हालांकि कई इलाकों में नदी कटाव तेज होने से ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है। प्रशासन जलस्तर और कटाव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि नदियों के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। प्रशासन की ओर से जलस्तर एवं नदी कटाव की निगरानी की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार जल संसाधन विभाग द्वारा नदी कटाव निरोधक कार्य भी कराया जा रहा है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, परमान एवं कनकई नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा नदी का डेंजर लेवल 66.000 मीटर है...