पूर्णिया, जून 26 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल क्षेत्र से होकर बहने वाली महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में लगातार हल्की कमी दर्ज की जा रही है। जलस्तर में गिरावट के बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और नदी तटीय क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र की सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में कमी आ रही है। इसके बावजूद किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करने तथा स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी अमर कुमार ने बताया कि महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में कमी शुरू, जल...