रांची, सितम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा राज्य में समाज की बड़ी आबादी की राजनीतिक भागीदारी के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। समाज के अंदर समस्याओं को सुलझाने के लिए दो दिवसीय तृतीय अधि‌वेशन रांची में होगा। इसमें आगे के संघर्ष की रणनीति बनायी जाएगी। मोर्चा ने अधिवेशन की सफलता का संकल्प लिया है। इसे सफल बनाने मोर्चा के पदाधिकारी अपने घरों में पीला झंडा लगाकर इसकी शुरुआत कर चुके हैं। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि प्रथम चरण में मोर्चा के सभी अधिकारी अपने घर में पीला झंडा लगाकर इसकी शुरुआत कर चुके हैं। समाज के लोग 40 फीसदी झारखंड में रहते हैं। अलग झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका रही। लेकिन राजनीति में इनकी भागीदारी कम है। कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहू, केंद्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता परशुरा...