बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- परवलपुर के महादेव स्थान मंदिर परिसर में हुई घटना परवलपुर, निज संवाददाता। शहर के महादेव स्थान मंदिर परिसर से गुरुवार की रात चोरों ने साईंबाबा की मूर्ति चुरा ली। सुबह मंदिर में पूजा करने गये लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाजार में मुख्य सड़क पर हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश है और जल्द से जल्द मूर्ति बरामद करने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि मंदिर में सुबह से शाम तक दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रहती है। गुरुवार की शाम लोगों ने मूर्ति को देखा था। इस वजह से मुख्य द्वार का ताला भी खुला रहता है। प्रवेश द्वार के पास ही एक भक्त ने साईंबाबा की मूर्ति स्थापित करवायी थी। चोरों ने छोटे से गेट को तोड़कर मूर्ति चुरा ली। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लिखि...