छपरा, फरवरी 10 -- दिघवारा शेरपुर सिक्स लेन सड़क पुल मार्ग के निर्माण की अड़चन दूर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दिनभर पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा मंदिर का पहले ही हो चुका है निर्माण व बाबा की हुई है स्थापना मंदिर और मस्जिद तोड़ने को लेकर दोनों पक्ष के लोगों द्वारा कहीं से भी कोई विरोध नहीं दिघवारा, निसं। प्रखंड के पौराणिक मंदिर बाबा गुप्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर चकनूर व नूरी जामा मस्जिद चकनूर के भवन का मंगलवार को प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी से पूर्णत: हटा दिया गया। मंगलवार की अहले सुबह ग्रामीण एसपी संजय कुमार ,सोनपुर एसडीओ स्निग्धा नेहा ,एसडीपीओ प्रीतेश कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी के द्वारा मंदिर और मस्जिद दोनों भवनों को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान इस क्षेत्र में आम लोगों को आने जाने पर प्रतिबंध रहा ...