पूर्णिया, जनवरी 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंबई महानगर चुनाव प्रवास के दौरान पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने मुंबई के ऐतिहासिक अतिप्राचीन बाबूलनाथ महादेव मंदिर में देवादिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर सनातनियों की कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सनातन श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने महादेव की आराधना कर राष्ट्र की एकता, सांस्कृतिक गौरव और समाज के कल्याण की प्रार्थना की। विधायक विजय खेमका ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास में विदेशी आक्रांताओं द्वारा हमारे आस्था केंद्रों को नष्ट करने का प्रयास किया गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एनडीए सरकार द्वारा सोमनाथ मंदिर सहित देश...