अलीगढ़, मई 1 -- कस्बा जलाली स्थित प्राचीन मंिदर के विवाद ने पकड़ा तूल, भाजपा के पूर्व चेयरमैन ने निर्माण कार्य रुकवाया जलाली, संवाददाता। कस्बा जलाली स्थित सदियों पुराने महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां मंदिर की जर्जर स्थिति को देखते हुए मंदिर पुजारियों ने उसके पुनर्निर्माण का काम शुरू कराया गया, वहीं भाजपा के पूर्व चेयरमैन और कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की मदद से इस कार्य को रुकवा दिया गया है जिसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव व क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है।

मंदिर के इतिहास कस्बे के रामलीला मैदान के निकट प्राचीन महादेव मंदिर है जो समय की मार झेलते हुए काफी समय से जर्जर और गिरासू स्थिति में आ गया था। जिसके बाद पुजारी परिवार ने इसके पुनर्निर्माण हेतु सोशल मीडिया पर भक्तजनों से स...