अमरोहा, अप्रैल 6 -- मंडी धनौरा। प्राचीन नवदुर्गा मंदिर पर स्थित शारवीनो महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय कंचन बाजार स्थित श्रीबालाजी धाम से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में दिल्ली से आई इस्कॉन मंदिर की कीर्तन मंडली ने कीर्तन किया। शोभायात्रा का नगर में श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई प्राचीन नवदुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। वहीं दूसरी ओर रामलीला मैदान में चल रही रामकथा में कथा व्यास श्रीहित कुलदीप कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीराम व जानकी के विवाह की कथा का प्रसंग सुनाया, श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस दौरान राजेंद्र जैन, पवन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सरला जैन, सिम्मी अग्रवाल, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.