गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। देवाधिदेव महादेव की आराधना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की। विधि विधान से पूजा करने के साथ उन्होंने भगवान भोले शंकर का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले महादेव झारखंडी स्थिति शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बेलपत्र, पुष्प, विविध प्रकार की पूजन सामग्री अर्पित की। दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजन अनुष्ठान संपन्न किया। इसके बाद वह मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर आए। यहां भी उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन करने के साथ दूध और जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.