मेरठ, फरवरी 2 -- सरधना। महादेव गांव में कुछ दबंग लोगों ने सरकारी रास्ते और कुएं पर कब्जा कर लिया। उन्होंने निर्माण शुरू किया तो विरोध हो गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए। फिलहाल, गांव में इस मामले को लेकर तनावपूर्ण स्थिति है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक प्राचीन कुआं है। आरोप है कि कुछ लोग उस पर कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं सरकारी रास्ते को भी कब्जाने के प्रयास में लगे हैं। आरोपियों ने कब्जा करने की नियत से यहां खुदाई भी शुरू कर दी है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे डाली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.