बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, संवाददाता। ऐतहासिक बालेश्वर मंदिर में वसंत पंचमी को महादेव के तिलकोत्सव के बाद विवाह के निमित अन्य मांगलिक कार्यों को श्रद्धालु भक्त विधि विधान से एक-एक कर पूरा करने में पूरे जोर-शोर से जुटे हैं। इसी क्रम में 11 फरवरी यानि आज बुधवार को हल्दी और मटकोड़ की रस्म अदायगी होगी। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाते हुए बालेश्वर मंदिर से निकलेगी और चौक, मालगोदाम रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेंगी, यहां से मटकोड़ की रस्म करेंगी। इसके बाद पुन: बालेश्वर मंदिर पहुंचकर महादेव को हल्दी लगाई जायेगी। बालेश्वर मंदिर प्रबंध कमेटी के डब्लू चौधरी ने बताया कि तिलोकत्सव के बाद से बाबा बालेश्वर के विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस क्रम में बुधवार को मटकोड़ के बाद 13 फरवरी को मेहदी कार्यक्रम का आयोजन होगा। वही 14 फरवरी को कुंवरत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.