झांसी, अगस्त 24 -- झांसी। संवाददाता ..ओम नम: शिवाय का जाप, तालियों की गड़गड़ाहट, कहीं शिवपुराण तो कहीं शिव चालीसा और देवालयों में आस्था का मेला। सावन का अंतिम सोमवार रानी की नगरी झांसी देवों के देव महादेव के रंग में रंगी रही। गांवों से शहर तक होम-हवन, मंत्रोच्चारण, जाप-पाठ, भंडारे और प्रसाद वितरण हुआ। चहूंओंर हर-हर महादेव, हर हर बम की गूंज सुनाई दी। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबसावन का अंतिम सोमवार सुबह-सवेरे प्राचीन सहित सिद्ध मंदिरों में घी, दूध, दही, पंचामृत, गंगाजल से महादेव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, अभिषेक हुआ। फिर मंगल आरती हुई। दूर-दराज से जल लेकर आए कांवरियों ने भगवान का अभिषेक कर मन्नतें पूर्ण होने की कामना की। वहीं घरों में भी सुबह होम-हवन, जाप-पाठ, शिवपुराण, शिव चालीसा का पाठ तो कहीं अखंड...