मधुबनी, अप्रैल 23 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी,निज संवाददाता। नगर निगम के वार्ड 39 में आयोजित शिव प्रतिष्ठा उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस दिन देवाधिदेव महादेव के नर्मदेश्वर लिंग का विधि विधान से अधिवास पूजन किया गया। वेदाचार्य डा. ध्रुव कुमार मिश्र के निर्देशन में पवित्र तीर्थों के जल से जलाधिवास कराया गया। इसके साथ ही फलाधिवास, पुष्पाधिवास और अन्नाधिवास की प्रक्रिया भी पूरी की गई। शिव परिवार की प्रतिमाओं का भी विशेष पूजन किया गया। पूजा के दौरान पंडितों ने लोक कल्याण और सुख शांति की कामना से यज्ञ में आहुति दी। इसके बाद प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- खगड़िया : शिव-पार्वती के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभायात्रा ढोल नगाड़ों की ध्वनि और हर हर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.