रिषिकेष, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर्व पर शनिवार को नीलकंठ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। ब्रह्म मुहूर्त से ही शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों की भीड़ से ऋषिकेश, मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम पूरी तरह से पैक दिखा। शनिवार को तड़के ही मंदिर परिसर में हरिद्वार और आसपास के राज्यों से भोलेभक्तों की जलाभिषेक के लिए कतार लगनी शुरू हो गई थी। बोल बम और हर, हर महादेव के जयकारों से नीलकंठ समेत आसपास का क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। भक्तों ने पहले ऋषिकेश से सटे क्षेत्रों में गंगा स्नान किया, जिसके बाद उन्होंने वाहन और पैदल आस्था की यात्रा शुरू की। पैदल मार्ग पर दिनभर शिवभक्त जत्थों में नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए आते-जाते रहे, जबकि, मोटर मार्ग भी व...