रांची, फरवरी 15 -- चान्हो/मांडर, प्रतिनिधि। मांडर और चान्हो प्रखंड की सीमा पर दक्षिण कोयल नदी के बीच स्थित जलेश्वर धाम शिवलिंग में दर्शन और पूजन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने जलार्पण कर भगवान शिव से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की और कीर्तन में भाग लिया। आयोजकों द्वारा 24 घंटे का अखंड कीर्तन कराया जा रहा है। रोल हुटरी शिव मंदिर और भगत मोड़ में भी शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मेला और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, इनमें आसपास के गांवों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वहीं, मांडर प्रखंड के अंबाटोली स्थित गौरीशंकर मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...