अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सुदामा पुरी पर रविवार को बाबा भोले के रंग में रंग गई। यहां मंगलेश्वर महादेव मंदिर से निकली शिव बरात दिवाली से कम नहीं दिखी। आतिशबाजी के बीच झांकियां अनूठे स्वरूप में दिखीं। महाकाल की मंडली देख लोग रोमांच से भर गए। शाम 6 बजे भगवान शिव की भव्य बारात का शुभारंभ हुआ। बरात में करीब 20 डोले शामिल हुए, जिनमें सुसज्जित झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी विशेष रूप से मनमोहक रही। वहीं विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। भक्ति गीतों, जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बरात में बाबा के ज्योतिर्लिंग स्वरूप मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही प्रेमानंद महाराज की बाल स्वरूप में झांकी भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्...