प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। फाइनल मुकाबले में भदौसी टीम को हराकर महादेव इलेवन के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। गड़वारीपुर में 22 जनवरी से चल रहे बादशाह क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला बहुंचरा टीम और भदौसी के बीच खेला गया। इसमें बहुंचरा की टीम 12 ओवरों के 125 रन बना सकी, वहीं भदौसी ने 11 ओवरों में 4 विकेट खोकर मैच जीता और फाइनल के जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल महादेव इलेवन टीम और पूरे ख़ेमन के बीच हुआ। पूरे ख़ेमन ने 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 93 रन बनाए। वहीं महादेव इलेवन ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला भदौसी टीम और महादेव इलेवन के बीच हुआ। महादेव इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 156 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी भदौसी टीम 112 रनों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.