देवरिया, मार्च 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को तुलसी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। 12.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार एवं समाज सेवी डॉ. पुष्पा सिंह विसेन को महादेवी वर्मा नागरी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसमें सम्मान के रूप में सात हजार नकद, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किया जाएगा।जनपद के लार कस्बा में सन् 1969 में जन्मी पुष्पा सिंह स्नातक की शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा कानपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। इनकी प्रमुख कृतियों में दर्द के गलियारे, यादों के पर्दे, तुम बिन, मेघाजंलि, तन्हाई का मंजर, निखरे कुंदन, बोलते शब्द आदि हैं। डॉ. पुष्पा सम्प्रति गाजियाबाद में रहती हैं। इन्हें दिल्ली अकाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.