महादेवी वर्मा जयंती पर सृजनपीठ में होगा स्मृति व्याख्यान
नैनीताल, मार्च 23 -- भवाली, संवाददाता। महादेवी वर्मा की 119वीं जयंती के अवसर पर 27 मार्च को रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजनपीठ में स्मृति व्याख्यान आयोजित किया जाएगा।सृजनपीठ के निदेशक प्रो. शिरीष कुमार मौर्य ने बताया कि इस अवसर पर चंडीगढ़ साहित्य अकादमी से सम्मानित कवि, लेखक, संपादक, अनुवादक एवं प्रकाशक सरबजीत गरचा समकालीन वैश्विक काव्य संसार और हिंदी : संवाद एवं अनुवाद विषय पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आलोचक एवं अनुवादक डॉ. सुबोध शुक्ल रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि यूओयू के कुलपति नवीन चंद्र लोहनी शामिल होंगे। पीठ समन्वयक मोहन सिंह रावत ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आमंत्रित लेखकों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के साथ परिसंवाद भी आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.