कन्नौज, जून 1 -- कन्नौज। महादेवी गंगा घाट पर गंगा में स्नान कर रहा किशोर अचानक गहरे पानी में चला गया। किशोर को डूबता देख आस पास मौजूद लोगों ने चीख पुकार शुरू की तो स्थानीय गोताखोरों ने उसे निकालने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। कड़ी मेहनत के बाद उसे बाहर निकाला गया इस बीच उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है वह धार्मिक अनुष्ठान के लिए अपने साथियों के साथ गंगाजल लेने आया था। महादेवी गंगा घाट पर रविवार की दोपहर हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव तेजपुर निवासी 13 वर्षीय शेर बहादुर पुत्र रघुवीर साथियों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। तभी अचानक वह गहरे पानी में चलाा गया। देखते ही देखते वह गंगा में डूब गया। चीख पुकार सुन लोगों की भीड़ जमा हो गई और किशोर की तलाश में स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.