महादेवा शिव मंदिर मेला को लेकर रूट डायवर्जन लागू होगा
बहराइच, मई 17 -- बहराइच, संवाददाता। बाराबंकी के रामनगर स्थित महादेवा शिव मंदिर पर हर सोमवार को मलमास मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। श्रद्धालुओं की भीड़ तथा संजय सेतु पर मरम्मत कार्य चलने के कारण घाघराघाट पर यातायात व्यवस्था सामान्य बनाये रखने के लिए प्रत्येक सोमवार को ट्रक, बस, रोडवेज बस, डम्फर, टैंकर, चार पहिया, कामर्शियल मालवाहक इधर से नहीं जाएंगे। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद बहराइच घाघराघाट से जनपद लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को टिकोरा मोड़ से डायवर्ट कराकर चहलारीघाट, रेऊसा होते हुए लखनऊ की तरफ भेजा जायेगा। ऐसे वाहन जिन्हें टिकोरा मोड़ से चहलारीघाट की तरफ डायवर्ट किया जाता है उनमें से कुछ वाहन यादवपुर लिंक मार्ग से होकर लखनऊ मार्ग पर निकलते हैं। ऐसे वाहनों को यादवपुर मोड़ से सीधे चहलारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.