बाराबंकी, नवम्बर 13 -- रामनगर। आगामी 17 नवंबर से शुरू होने वाला महादेवा महोत्सव इस बार कई मायनों में खास होगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने सूरतगंज व रामनगर ब्लॉक के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर महोत्सव पर चर्चा भी की व उन्हें आमंत्रित किया। प्रशासनिक अधिकारी महोत्सव के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए युद्ध स्तर पर हर इंतजाम पुख्ता कर रहे हैं। महादेवा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़े इस लिए स्थानीय प्रशासन नई पहल करते हुए दर्शकों को आकर्षित करने के लिए पहली बार चालीस फिट ऊंची अमरनाथ गुफा बनवा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल सजाने का काम भी जारी है। भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, गायक समर सिंह, संत शांतनु महराज, गजल कार सत्यम महराज जैसे नामी कलाकार बुलाए गए हैं। वहीं कवियों में नीलोत्तम मृणाल, डॉ. विष्णु सक्सेना, अनामिका जैन अम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.