बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- महादेवस्थान में 24 घंटे का होगा रामधुनी यज्ञ शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के महादेवस्थन के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ होगा। आयोजक उमेश महतो ने बताया कि यज्ञ स्थल को सजाया संवारा जा रहा है। यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। इसलिए रौशनी और पानी का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। इधर, महाशिरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर में प्रवेश के लिए वैष्णो देवी मंदिर के तर्ज पर गुफा बनाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...