चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रूप में सुप्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर में रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और महादेवशाल मंदिर में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सावन माह के दूसरे रविवार को करीब पचास हजार से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक किया है। पुजारी सुधीर झा द्वारा रविवार तड़के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद पट खोल दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कतार में पूजा-अर्चना शुरू की। बारिश के बाबजूद लोग भींग कर कतार में खड़े नजर आये। वहीं, पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने महादेवशाल मंदिर परिसर में लगे मेले में जमकर खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राजघाट से गंगाजल लेकर हजारों कांवरिये बाबा मटेश्वर धाम के लिए रवाना दूसरी सोमवारी को जल...