चक्रधरपुर, अगस्त 3 -- चक्रधरपुर। झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रुप में सुप्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर में सावन माह की पहली सोमवारी जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की अप्राह्न से ही सावन माह की पहले सोमवारी जलाभिषेक करने कांवरियों की टोली पहुंचने लगी थी। वहीं रात्रि में मंदिर परिसर में कांवरियों के लिए भंडारा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे, सोमवार तड़के सुबह से ही महादेवशाल मंदिर में पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरु हो गई थी। पुजारी द्वारा सुबह पांच बजे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मंदिर का पट खोल दिया गया। इसके बाद से ही लगातार श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक कर रहे है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बम-बम भोले से गूंजा महादेवशाल, उमड़े श्रद्धालु वहीं इस दौरान पुलिस प्रशसान द्वारा सुरक्षा के व्या...